समस्तीपुर, मई 19 -- सिंघिया। पुलिस पर हमला समेत विभिन्न मामलों के फरार चल रहे तीन अभियुक्त को सोमवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त में पुलिस पर हमले कर फरार चल रहे जलवार गांव के श्याम पासवान, एससी एसटी एक्ट के आरोपी पैकरा गांव के कालू यादव तथा जहांगीरपुर के सन्नी कुमार शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...