मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुशहरी, हिसं। प्रह्लादपुर गांव में बीते दिनों पुलिस पर हमला मामले में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को मुजफ्फरपुर शहर से गिरफ्तार कर लिया। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि अभियुक्त बिरजू पासवान मुजफ्फरपुर में छिप कर रह रहा था। अन्य आरोपित गांव छोड़कर फरार है। प्रह्लादपुर गांव में न्यायालय के आदेश पर काम रोकने गए मुशहरी पुलिस और डायल 112 की टीम पर हमला कर गाड़ी की चाबी छीन ली गई थी। मामले में अवर निरीक्षक जयकिशोर सिंह के आवेदन पर मुशहरी थाना में पवन पासवान, प्रभु पासवान, सिंधु देवी एवं बिरजू पासवान पर केस दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- लेखपाल से मारपीट मामले में चार के खिलाफ मुकदमा यह भी पढ़ें- गिलहरी यादव हत्याकांड : अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.