मोतिहारी, मार्च 22 -- केसरिया, निज संवाददाता। पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में केसरिया प्रखंड प्रमुख आलिया प्रवीण, उनके पति नाज अहमद खान ,उनके भाई नेयाज अहमद खान सहित 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में केसरिया के थानाध्यक्ष राहुल कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि आर्म्स लाइसेंस के लिए फर्जी लेटर बनाने के मामले में पुलिस टीम ने जनसुराज पार्टी के केसरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह प्रखंड प्रमुख पति नाज अहमद खान उर्फ पप्पू खान के बैरिया स्थित घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। आरोप है कि छापेमारी के दौरान पप्पू खान, उनकी पत्नी आलिया प्रवीण तथा घर के अन्य लोगों ने मिलकर पुलिस टीम पर लाठी, डंडे एवं रॉड से हमला कर दिया। हमले के दौरान थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.