सहरसा, अक्टूबर 4 -- सत्तर कटैया। दौरा घाट गांव में हाल ही में पुलिस पर हुए हमले मामले में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो नामजद अभियुक्तों दौरा घाट निवासी अभिषेक उर्फ़ सोहन और पटोरी निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...