औरंगाबाद, मई 24 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमला मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 भवानोंखाप निवासी विजय पासवान, निरंजन पासवान एवं पप्पू पासवान शामिल हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दर्ज मामले में तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में पांच गिरफ्तार यह भी पढ़ें- नरपतगंज में तीन वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...