गोपालगंज, अप्रैल 18 -- विजयीपुर। थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने के मामले में पांच वर्षों से फरार चल रहे चार आरोपितों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने शुक्रवार रात छापेमारी कर सुदामा चक गांव निवासी राम नक्षत्र राम के पुत्र अजय राम, सुनील राम, अरविंद राम और अशोक राम को उनके घर से गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि माले नेता की गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर हमला कर मारपीट की थी और उन्हें भगा दिया था। करस घाट हनुमान मंदिर स्थापना को लेकर निकली कलश यात्रा सिधवलिया। प्रखंड के करस घाट स्थित हनुमान मंदिर स्थापना समारोह को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। व्यवस्थापक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इसमें 5001 कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा करस घाट से शुरू होकर महम्मदपुर और डुमरिया होते हुए न...