जहानाबाद, मार्च 28 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमरी के क्रम में पुलिसकर्मियों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक पुलिस पर हमला करने के आरोपित हैं। दो की गिरफ्तारी शराब का सेवन करने के मामले में की गई है। इस दौरान एक अपहृत महिला को बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल किया है। एसपी अपराजित लोहान ने शनिवार की शाम यह जानकारी दी। बताया गया है कि बराबर पर्यटक थाने की पुलिस ने पूर्व से दर्ज एक मामले में गयाजी जिला के बेलागंज थाना के गिरधारी विगहा गांव के निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया। उन पर पुलिस पर हमला करने का आरोप है। नगर थाने की पुलिस ने शहर के शांति नगर भीटी स्कूल के समीप रहने वाले शिशुपाल और बराबर थाने की पुलिस ने दौलतपुर के कालू यादव की गिरफ्तारी की। दोनों शराब का सेवन करने के मामले म...