छपरा, नवम्बर 22 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में वांछित और फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस पर हमला करने के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस की टीम ने तत्काल छापेमारी कर तीनों को पकड़ लिया। सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि ये सभी अभियुक्त पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे थे और पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। उन्होंने कहा कि फरार व वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। घने कोहरे को लेकर लगा फॉग सेफ डिवाइस कोहरे में सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए 980 डिवाइस की व्यवस्था छपर...