गिरडीह, जून 12 -- गिरिडीह/गाण्डेय। साइबर अपराधी के धर पकड़ के लिए छापामारी करने गयी साइबर थाना पुलिस पर साइबर अपराधियों द्वारा हमला कर दिया गया। लगभग 20 की संख्या में लाठी, डंडा, ईंट एवं पत्थर से लैस होकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अपने साथी को छुड़ाने आये साइबर अपराधियों ने पुलिस पर जोरदार हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ जहां धक्का-मुक्की एवं खींचातानी तथा हाथापाई की गई वहीं हमले में पुलिस गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। सरकारी गाड़ी का सामने वाला ग्लास, दोनों हेडलाईट, दोनों लुकिंग ग्लास, साइड खिड़की का ग्लास, गाड़ी के ऊपर लगा हुआ चोंगा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। भीड़ गिरफ्तार साइबर अपराधी को पुलिस से छुड़ाकर ले गयी। यह घटना बुधवार मध्य रात्रि के बाद रात लगभग एक बजे चिकसोरिया गांव में घटी है। हालांकि सूचना पर अह...