बरेली, मई 31 -- फरीदपुर, संवाददाता।

पुलिस पर हमला फरार तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला बोल दिया और तस्कर को तस्कर को छुड़ा लाया। इसके बाद पुलिस बल ने पूरे गांव में कांबिंग करके तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिलाओं समेत 16 लोगों पर पुलिस पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तस्करों की तलाश में दबिश दे रही है। हमला बोलने वालों में स्मैक तस्कर महताब के परिवार वाले भी शामिल हैं।

तस्करी के आरोप बीते दिनों मीरगंज पुलिस ने तस्करी के आरोप में फरीदपुर के मोहनपुर गांव के स्मैक तस्कर महताब के भतीजे राशिद उर्फ गुलाब उर्फ गुलाबा, दानिश, नासिर, शहादत, नईम एवं नन्नू को स्मैक तस्करी में नामजद किया था। तस्करी के आरोप में नामजद मोहनपुर के राशिद उर्फ गुलाब उर्फ गुलाबा फरार चल रहा था। एसएसपी ने फरीद...