गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चौरीचौरा में पुलिसवालों को कुचलने का प्रयास करते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर फरार हुए पिकअप सवार पशु तस्करों का गैंग लीडर संजय भी बेलीपार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बेलीपार के कसिहार निवासी गिरोह के सरगना संजय कुमार पर पशु तस्करी और पुलिस पर हमले के मामले में बेलीपार थाने की ओर से 25 हजार का इनाम भी था। इसके बाद भी संजय अपने गिरोह के साथ चौरीचौरा और झंगहा इलाके में पशुओं को उठाने निकला था और पुलिस की घेराबंदी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए फरार हो गया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रकरण में अब तक तीन तस्करों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरोह से जुड़े कुल आठ तस्करों के नाम अब तक पुलिस के सामने आए हैं। एसपी साउथ दिनेश पूरी ने बताया कि 15 सित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.