सीवान, मई 18 -- भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के कौड़िया लीलही टोला में शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर वर्ष 2023 में भगवानपुर हाट थाना की पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपित दीपक महतो को गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। इस घटना में कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। यह घटना तब घटी थी जब वर्ष 2023 में थाना क्षेत्र के कौड़िया टोला लिलही में एक युवक रोहित कुमार की हत्या से आक्रोशित लोग एनएच 227 ए को जाम कर उग्र हो गए थे। उग्र लोगों ने जाम हटाने गई पुलिस पर हमला बोल दिया था, जिसमें कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गिरफ्तार आरोपित दीपक महतो को रविवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...