मधुबनी, अप्रैल 26 -- शंकर प्रसाद बिस्फी । बिस्फी थाना क्षेत्र के नवरत्न टोले के रवीन्द्र यादव को बिस्फी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रवीन्द्र यादव पर पुलिस पर हमला करने का आरोप है। नवरतन गांव में ग्रामीण एक युवक को चोरी के आरोप पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तथा आरोपित युवक को जीप पर बैठा कर थाने पर ले जा रही थी तो उग्र भीड़ द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस घटना में कई पुलिस कर्मियों को चोटें आयी थी। इस संबंध में बिस्फी थाना में कांड संख्या 52/25 अंकित किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...