उरई, मार्च 31 -- उरई। एट कस्बे में सड़क हादसे के बाद लापता हुए 6 वर्षीय मासूम का शव दूसरे दिन तालाब किनारे मिलने से सनसनी फैल गई थी। परिजनों ने पुलिस पर समय पर कार्रवाई न करने और रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत कर मदद की मांग की है। मंगलवार को एट निवासी महिला शकुंतला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि ब्यूटी 27 मार्च को उसका पुत्र सूर्यास भंडारा खाने बैरागढ़ रोड गया था। सड़क पार करते समय काले रंग की बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार बच्चे को लेकर इलाज के लिए चला गया। परिजनों ने अस्पतालों में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला । महिला का आरोप है कि थाने पहुंचकर सूचना देने पर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय डांटकर भगा दिया और पांच हजार देने पर ही कार्रवाई की बात कही। रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। अगले दिन एनटीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.