रुडकी, अप्रैल 8 -- अलावलपुर गांव निवासी एक महिला के खेत में खड़ी गन्ने की फसल पड़ोसी ने नष्ट कर दी गई। साथ ही, मेड़ पर खड़े 20 पेड़ पॉपुलर के पेड़ भी काट दिए गए। महिला ने गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाकर भिक्कमपुर पुलिस से शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल से शिकायत कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। सुल्तानपुर क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी बबली ने एसडीएम लक्सर को शिकायत पत्र देकर बताया कि 24 मार्च को उनके पड़ोसी ने खेत में खड़ी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया था। महिला का आरोप है कि मामले की लिखित शिकायत भिक्कमपुर चौकी पुलिस से की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। छह अप्रैल को भी आरोपियों ने खेत में खड़े पॉपुलर के 20 पेड़ को काट दिए। महिला ने दोबारा पेड़ काटने की शिकायत भी भिक...