रामपुर, जून 3 -- कस्बा निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसे छोड़ने के लिए पटवाई थाना प्रभारी सहित दो सिपाहियों ने उनसे 50 हजार रुपये मांगे। इस संबंध में महिला ने एसपी को शिकायत पत्र दिया था, जिस पर बुधवार को एसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए। कस्बा निवासी महिला बेबी ने मंगलवार को एसपी रामपुर को शिकायत पत्र दिया। इसमें बताया कि उनका बेटा और उनके ही गांव का एक युवक अच्छे दोस्त थे। लगभग सात साल पहले वे एक शादी समारोह में गए थे, जहां उनके बेटे का दोस्त एक अवैध तमंचा लेकर आया था। दोनों ने हाथ में तमंचा लेकर फोटो खिंचवाए थे। आरोप है कि युवक ने अपनी फोटो डिलीट कर दी और उनके बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।फोटो वायरल होने के बाद पटवाई पुलिस ने उनके लड़के को गिरफ्तार कर लिया। उनके लड़के ने घटना की पूर...