मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध मीट से लदा छोटा हाथी वाहन रोका तो उसमें सवार दो युवक पुलिस टीम पर फायर करके भाग निकले। कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी शमशान घाट तिराहे के पास हुई घटना में पुलिस ने मौके से 120 किलो अवैध मांस, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। एसआई की ओर से इस मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसआई चांदवीर सिंह बीती रात अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। वह गुलाबबाड़ी में मुस्लिम डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक छोटा हाथी गाड़ी में भैंस का अवैध मांस लेकर कुछ लोग गुलाबबाड़ी और मकबरा क्षेत्र में सप्लाई करने आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना के बाद एसआई चांदवीर की टीम ने गुलाबवाड़ी शमशान घाट तिराह...