शामली, अप्रैल 18 -- कैराना। लूट की योजना बनाने और पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को पुलिस ने तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया है। छह फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में जहांगीर व शाहरूख निवासी मानकमऊ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर गोली लगने से घायल हो गए थे, जिन्हें अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उनका साथी मौके से फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- युवक पर चाकू से हमला किया घटना में वांछित आरोपी वैसर निवासी गांव गढ़ी मियां थाना कांधला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा ...