विधि संवाददाता, अगस्त 1 -- यूपी के लखनऊ में सरोजनीनगर पुलिस पर गोलियां तड़तड़ाने वाले सीरियल किलर रुस्तम को कोर्ट ने बरी कर दिया। घटना आठ अगस्त वर्ष 2016 को आशियाना इलाके में मजार रोड पार्क के पास हुई थी। सत्र अदालत के एडीजे प्रशांत बिलगैया ने अपने आदेश में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा पुलिस के गवाहों के बयानों में विरोधाभास है। साक्ष्यों के अभाव और सतही विवेचना में सीरियल किलर को बरी किया गया। अदालत ने सीरियल किलर रुस्तम को बरी करते हुए कहा कि मामले में पुलिस के गवाहों के बयानों में विरोधाभास है। घटनास्थल के अलावा मौके पर पुलिस बल की संख्या कितनी थी? आरोपी के साथ कितने लोग थे? गोलियां चलाने वाले लोगों की संख्या कितनी थी, किए गए फायर और बरामद खोखों की संख्या कितनी थी? पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए इन सब बयानों में विरोधाभास है। इससे यह निष्कर...