पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
बस्ती, जुलाई 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के मड़वानगर टोल प्लाजा के पास से पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार तड़के करीब 2.10 बजे मूड़घाट पुल के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। जबकि इनके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे। इनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और एक देशी सुतली बम बरामद किया गया है। पुलिस धरपकड़ के दौरान फरार हुए आरोपितों की तलाश में जुटी है। पुलिस लाइन के सभागार में धरपकड़ की जानकारी देते हुए कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि टोल प्लाजा मड़वानगर बस्ती के पास कुछ लड़के आठ-दस बाइक से अपने हाथों मे लाठी, डण्डा, हॉकी, तमंचा व बम के साथ मौजूद हैं। यह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.