पुलिस पर फायरिंग करने वाले शहजाद भट्टी गैंग के अपराधी की जमानत अर्जी खारिज
लखनऊ, नवम्बर 5 -- पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के गैंग से जुड़कर अमरोहा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग करने करने वाले शोएब की जमानत अर्जी एनआईए के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने खारिज कर दी है। शोएब ने पुलिस कर्मी पर फायरिंग के बाद वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर को भी भेजा था। कोर्ट में बहस के दौरान एनआईए की ओर से बताया गया कि आरोपी शोएब पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़ा है। वह भट्टी का नेटवर्क ऑपरेट करने वाले आबिद जट व हम्माद के संपर्क में है। अदालत को बताया गया कि आरोपी ने आबिद जट के दिए गए टास्क को पूरा करने के लिए कृष्णा मिश्रा के साथ मिलकर गजरौला, अमरोहा में एक पुलिस कर्मी को टारगेट कर फायरिंग की। आरोपी शोएब ने घटना का वीडियो बनाया और अन्य अरोपी रवि कश्यप के मोबाइल से वीडियो को कृष्णा मिश्रा और पाकिस्तानी हैंडलर को भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.