प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अपर पुलिस आयुक्त न्यायालय की ओर से बुधवार को पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले शातिर समेत दो बदमाशों को छह महीने के लिए जिला बदर का आदेश पारित किया है। पुलिस के अनुसार, सत्यप्रकाश उर्फ ननकऊ निवासी शंकरगढ़ पर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करने, चोरी, अवैध शराब की बिक्री व अवैध विस्फोटक रखने जैसे मामले दर्ज हैं। वहीं, राज गौड़ पर निवासी मामा भांजा का तालाब थाना नैनी गिरोह बनाकर चोरी व नकबजनी करने, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने आदि मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर कई बार नोटिस तामील होने के बाद भी न तो स्वयं और न ही अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...