बागपत, मार्च 31 -- बागपत। एडीजीसी रविकांत भारद्वाज ने बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव का रहने वाला सावन जनपद का टॉप-10 अपराधी रहा है। वर्ष 2022 में उसने पुलिस टीम पर फायर झोंके थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। कुछ दिनों बाद ही मुकदमे के विवेचक ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। तभी से मुकदमे की सुनवाई चल रही थी। मंगलवार को न्यायाधीश ने आरोपी युवक सावन को 3 साल 6 महीनें की सजा सुनाई, साथ ही उस पर 4700 रुपये का अर्थदंड़ लगाया। जिसे अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास के आदेश जारी किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.