नोएडा, मई 27 -- दादरी, संवाददाता। जारचा कोतवाली पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच बुधवार तड़के मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के जारचा कोतवाली पुलिस की टीम समाना गांव की नहर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। घटना में आरोपी शहजाद निवासी कलौंदा के पैर में गोली लगी है। यह भी पढ़ें- पुलिस पार्टी पर फायरिंग के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जारचा कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया ...