पुलिस पर फसल लुटवाने और झूठे केस में फंसाने का आरोप
भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले गणेश यादव ने एसएसपी को आवेदन देकर औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना की पुलिस पर दियारा इलाके में फसल लुटवाने और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। अपने आवेदन में गणेश ने बताया है कि मखुजान मौजा में उनकी जमीन में मक्के की फसल तैयार हो गयी है। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना की पुलिस अपराधियों के साथ मिलकर उस फसल को लुटवा रही है। यह भी आरोप लगाया है कि उसके परिवार को बार-बार झूठे केस में फंसाया जा रहा है। गणेश का कहना है कि पिछले साल थाना में उसपर केस किया गया था। इस साल भी झूठा केस कर दिया गया। पुलिस पर झूठे एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी देने का भी उन्होंने आरोप लगाया है。 यह भी पढ़ें- पुलिस पर फसल लुटवाने और झूठे केस में फंसाने का आरोपनौ बोरा मकई गायब हो गया, मुखिया ने भी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.