प्रयागराज, सितम्बर 14 -- फूलपुर/प्रयागराज। फूलपुर पुलिस पर प्रधान के बेटे की बेरहमी से पिटाई करने और डेढ़ लाख रुपये लेकर छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। प्रधान के मुताबिक पुलिस की पिटाई के चलते उसके बेटे की हालत इस कदर बिगड़ी कि वह आईसीयू में पहुंच गया। प्रधान के आरोपों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आरोपों के मुताबिक फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती बीते महीने घर से लापता हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने बौड़ई गांव के प्रधान मन्नी लाल के बेटे अजय कुमार सहित कई लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सभी को पैसे लेकर छोड़ा गया। प्रधान का आरोप है कि पुलिस ने 27 अगस्त को उनके बेटे को थाने ले गई। चार दिन तक उसे बेरहमी से पीटा। बाद में एक परिचित अधिवक्ता के जरिए डेढ़ लाख रुपये देने के बाद 31 अगस्त को उसे थाने से छोड़ा ग...