बांका, जनवरी 28 -- बांका, निज संवाददाता। बांका टाउन थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला गांव में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस की गश्ती वाहन पर पथराव और पथराव करते हुए ड्यूटी कर रहे हवलदार को घायल करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सोमवार देर शाम टाउन थाना पुलिस ने सादपुर गांव निवासी श्रवण कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मालूम होकि रविवार सुबह लकड़ीकोला गांव में बालू चोरी कर भाग रहे एक ट्रैक्टर को खदेड़ कर रोकने के बाद बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। जिसमें पुलिस वाहन का शीशा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी दौरान 51 वर्षीय हवलदार नितेश कुमार बुरी तरह से चोटिल हो गए थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.