बलिया, मई 14 -- चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के नगपुरा गांव में मंगलवार को हुए बवाल में पुलिस ने 15 नामजद तथा 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से अधिकांश आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। कुछ को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नगपुरा गांव के महेंद्र और नितीश उर्फ मिट्ठु के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। परिजनों ने नितीश पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उसके घर पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पाकर पहुंची डॉयल 112 की पीआरवी के जवान घर पर मौजूद नितीश को हिरासत में लेकर थाने जाने लगे तो महेंद्र के पक्ष से जुटी भीड़ ने घेर लिया। यह भी पढ़ें- पुलिस पर पथराव के बाद पूरी रात हुई छापेमारी लोग आरोपी को सौंपने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पीआरवी पर तैनात जवानों क...