सोनभद्र, सितम्बर 3 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। अमवार चौकी पुलिस पर आदिवासी ग्रामीणों के साथ अभद्रता, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और मारपीट करने का आरोप लगा है। बुधवार को बघाडू गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र में बघाडू निवासी बाबूलाल गोंड़ ने बताया कि जमीन विवाद के समाधान के लिए उन्हें और अन्य ग्रामीणों को अमवार चौकी बुलाया गया था। आरोप है कि चौकी पहुंचने पर कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। ग्रामीणों ने जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि घटना से उनमें आक्रोश और भय का माहौल है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी ...