सीतामढ़ी, दिसम्बर 22 -- सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन गांव में पुलिस ने शनिवार की देर रात छापेमारी कर पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मधुबन गांव निवासी स्व. महेश साह के पुत्र उमा साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि होली के दिन मधुबन गांव में पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना को लेकर पुनौरा थाना में छह लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर की गई थी। उमा साह फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपित अपने घर पर मौजूद है। पुलिस टीम ने छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के विरुद्ध पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...