सराईकेला, मई 20 -- सरायकेला। जिला अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र के बारूहातु गांव के लोगों ने पुलिस की कार्य शैली पर गंभीर आरोप लगे हैं। बारूहातु निवासी सोयना मुंडा ने पुलिस पर जबरन गवाह बनाने के लिए दबाव डालने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एसपी को ज्ञापन सौंपा है। बताया जाता है कि जिला परिषद सदस्य झींगी हेंब्रम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सोयना मुंडा ने बताया कि बीते दिनों उनके घर पर पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन था। इसी दौरान उनकी रिश्ते में लगने वाली नाबालिग भांजी अचानक कहीं चली गई। खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है और अब तक उसकी बरामदगी नहीं हुई है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि लापता नाबालिग को ढूंढ़ने की बजाय स्थानीय पुलिस सोयना मुंडा पर जबरन गवाह बनने के लिए मानस...