गिरडीह, सितम्बर 9 -- ​गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में छात्र के साथ हुई मारपीट के बाद अस्पताल पहुंचे छात्र प्रतिनिधियों और पीड़ित परिवार के साथ नगर पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार व धमकी दिये जाने का मामला गरमा गया है। ​आजसू छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव का कहना है कि वे कथित मारपीट में घायल छात्र का हालचाल जानने अस्पताल गए थे।

पुलिस का अभद्र व्यवहार इस दौरान वहां मौजूद नगर थाना प्रभारी ने छात्र प्रतिनिधियों और पीड़ित के परिजनों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। ​छात्र नेता अक्षय यादव ने कहा एक छात्र प्रतिनिधि के तौर पर पीड़ित की मदद करना और उसका हाल जानना हमारा सामाजिक दायित्व है लेकिन पुलिस प्रशासन का यह अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ किसी भी दबाव के आगे नही...