पुलिस पर चालान काटने में भेदभाव करने का आरोप, वीडियो वायरल
मऊ, जुलाई 1 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मधुबन मोड़ पर सोमवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस पर चेकिंग के नाम पर भेदभाव करने एवं चालान करने का आरोप लगा है। एक युवक का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें वह कह रहा है कि घोसी पुलिस भेदभाव करके उसका चालान काट रही है। बहरहाल आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मधुबन मोड़ पर सोमवार की देर शाम रोज की तरह कोतवाली पुलिस की टीम वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां से अपनी बाइक लेकर गुजरा। पुलिस की चेकिंग में वह यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसका चालान काट दिया। चालान कटने के बाद उक्त युवक पुलिस टीम पर भड़क गया और भेदभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.