बेगुसराय, अप्रैल 28 -- बीहट,निज संवाददाता। बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी गांव में दो मुहल्ले के लोगों में जबरदस्त मारपीट होने की सूचना पर जब बरौनी थाना की पुलिस टीम असुरारी पहुंची तो लोग पुलिस बल पर ही टूट पड़े। सोमवार की देर शाम असुरारी के ग्रामीणों ने बरौनी थाना पुलिस पर पथराव किया। ग्रामीणों के द्वारा किए गए पथराव में 112 नंबर को गाड़ी का शीशा भी टूट गया। बरौनी थाना के कई सिपाही को भी चोट आई है। एसआई पप्पू कुमार ने बताया कि पीटीसी रंजन कुमार पासवान के फर्द बयान पर पुलिस पर पथराव करने के मामले नौ नामजद तथा 15 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। बताया कि चैती दुर्गा के समय असुरारी तथा असुरारी गाछी टोला के बच्चों के बीच मारपीट हुई थी। उस समय पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करा दिया था। सोमवार की शाम असुरारी के ती...