शाहजहांपुर, जून 2 -- बंडा, संवाददाता। बंडा थाना क्षेत्र में मारपीट, धमकी और उत्पीड़न की शिकायतों पर कार्रवाई न होने के आरोप सामने आए हैं। अलग-अलग मामलों में पीड़ितों ने पुलिस पर सुनवाई न करने और थाने के चक्कर लगवाने का आरोप लगाया है। कस्बा बंडा के मोहल्ला धर्मापुर निवासी अनुराग शुक्ला ने बताया कि कुछ दिन पहले बाबा चरन दास कॉलोनी निवासी एक युवक से उसका विवाद और मारपीट हो गई थी। घटना की शिकायत थाने में करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो उसने एसपी ग्रामीण से शिकायत की। अनुराग का आरोप है कि निर्देश मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई और उसे बार-बार थाने बुलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मुकदमा दर्ज न होने पर भड़के संविदाकर्मी, थाने का घेराव कर जताया विरोध दूसरा मामला दूसरा मामला गांव बौठा जमालपुर का है। गांव निवासी विजेंद्र कुमार, जो बिजली विभाग ...