हमीरपुर, जून 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना कुरारा के उमराहट गांव के केवटन डेरा में बीते दो दिसंबर 2025 की रात चौकी प्रभारी और कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने में शामिल एक आरोपी की घटना के सात माह बाद गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इस प्रकरण में नामजद किए गए करीब 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर भी किया गया था। एक शिकायत के बाद थाना कुरारा के हरौलीपुर पुलिस चौकी का सिपाही आशीष मौर्य उमराहट गांव पंचायत के केवटन डेरा पहुंचा था, जहां से एक युवक को लेकर आते समय भीड़ ने सिपाही को घेरकर बुरी तरह से मारापीटा था। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद सिंह की रिवाल्वर छीन ली गई थी। चौकी इंचार्ज को भी जान बचाकर भागना पड़ा था। गंभीर रूप से घायल सिपाही का कई दिन तक कानपुर में इलाज हुआ। तब कहीं जाकर उसकी जान ...