पूर्णिया, जनवरी 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र में नाती-पोते को खेलाने की उम्र में एक पुरूष को इश्क का बुखार ऐेसा चढ़ा कि वह पत्नी होते हुए भी दूसरी औरत का साथ छोड़ना नहीं चाहता है। आलम यह है कि पति की हरकत से परेशान पत्नी अपना घर- बार छोड़ दिया एवं फरियाद के लिए पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र का दरवाजा खटखटाया। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान केन्द्र के सदस्यों ने दोनों को समझाने की खूब कोशिश की, लेकिन दोनों अपनी-अपनी जिद पर अड़े रहे। पत्नी का कहना था कि जब तक पति दूसरी औरत का साथ नहीं छोड़ते, वह घर नहीं जाएगी। जबकि पति दोनों को अपने साथ रखना चाहता है। दोनों की जिद को देखते हुए केन्द्र के सदस्यों ने उन्हें न्यायालय में अर्जी लगाने की सलाह दी। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान पांच मामलों में केन्द्र के...