संभल, जून 7 -- पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक कार्यालय के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन में किया गया। इस अवसर पर वामा सारथी की जनपद नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- वामा सारथी में मेधावी बच्चों का सम्मान सम्मानित होन...