गोपालगंज, मई 10 -- गोपालगंज।कलेक्ट्रेट के सभागार में शनिवार की देर शाम में एसपी विनय तिवारी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें एसपी ने जिले की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच व संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की समीक्षा की।

सुरक्षा की भावना बनाए रखना आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय पुलिसिंग करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि जेल से छूटे पेशेवर अपराधियों, संगठित गिरोहों, भू-माफियाओं, शराब तस्करों, एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्तों व लूट-चोरी में शामिल अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखें। उनकी गतिविधियों का सत्यापन, सूचना संकलन एवं थाना स्तर पर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

गोष्ठी में समीक्षा गोष्ठी में लंबित वारंट, कुर्की-इश्तिहार,...