रांची, जून 20 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड जगुआर द्वारा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जगुआर आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। इस दौरान कर्मियों की कार्यक्षमता, अनुशासन और मानसिक संतुलन बढ़ाने के लिए विभिन्न आसन, प्राणायाम व ध्यान कराए गए। अंत में सभी को नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया। यह भी पढ़ें- उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज में योग दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मना योग दिवस यह भी पढ़ें- विवेक मेमोरियल हाई स्कूल में योगाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...