सिमडेगा, जून 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर शनिवार को मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में सीआई रामानुज वर्मा, कुरडेग अंचल एवं कुंदन कुमार राव को नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, इनके अवैध व्यापार की रोकथाम, कानूनी प्रावधानों तथा जन-जागरूकता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना, ओपी तथा अन्य कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों से आए पुलिस पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध स...