अल्मोड़ा, अप्रैल 3 -- यातायात व्यवस्था का पटरी पर लाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देशन में थाना-चौकी पुलिस ने विभिन्न स्थानों में चेकिंग की। इस दौरान 78 वाहन चालक यातायात नियमों के उल्लंघन में पकड़े गए। जिनके पुलिस ने चालान काटे। साथ ही हेलमेट व बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, त्रुटिपूर्ण दस्तावेज सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...