बरेली, जुलाई 30 -- फतेहगंज पूर्वी। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उससे स्मैक बरामद की गई।   फतेहगंज पूर्वी पुलिस को सूचना मिली कि प्रधान ढाबा के सामने तस्कर ट्रक चालकों को स्मैक बेचने के लिए आया है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी आरोपी से 71 ग्राम स्मैक और एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम वसीम खान पुत्र नवी रजा उर्फ लल्ला, निवासी मोहल्ला ठिरिया निजावत खां, कैंट, बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने  मादक पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...