बगहा, मार्च 2 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विभिन्न थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 41 वारंटी समेत 60 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 13 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतीय 41 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस ने इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 393 लीटर 500 मिलीलीटर शराब, दो किलो 950 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन व चार बाइक जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाहन चालकों से दो लाख 20 हजार पांच रुपये ...