शामली, दिसम्बर 12 -- पुलिस की विशेष मुहिम 'ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर' के तहत जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में कांधला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर को 590 ग्राम अवैध चरस सहित गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के नयां बास चार खंबा मोहल्ले में दबिश दी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नवाब उर्फ बाबू पुत्र शरीफ निवासी उसी मोहल्ले को रंगे हाथों पकड़ा। उसके पास से 590 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...