सीतामढ़ी, जून 7 -- सीतामढ़ी, एक प्रतिनिधि। सीतामढ़ी पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत लोगों के खोए और गुम हुए मोबाइल की तलाश कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा रही है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने 58 लोगों के चेहरे पर लौटायी खोयी 'मुस्कान'मोबाइल की बरामदगी सीतामढ़ी पुलिस की जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में खोए और गुम हुए 58 मोबाइल खोजकर लाभार्थियों को सौंप दिए। बरामद किए 58 मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी गयी। कलेक्ट्रेट स्थित एसपी कार्यालय रविवार को एक समारोह आयोजित मुख्यालय डीएसपी वन नजीब अनवर ने 29 लाभार्थियों को उनके मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। शेष लाभार्थियों को भी नियमानुसार जल्द मोबाइल लौटाने की प्रक्रिया जारी है। यह भी पढ़ें- चोरी हुए व खोये 184 मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कानलोगों की प्र...