हरिद्वार, सितम्बर 29 -- ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को चेकिंग के दौरान मोहल्ला मालियान से जगपाल पुत्र हरि सिंह, निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से माल्टा मार्का देशी शराब के 52 पाउच बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...