गुमला, जून 13 -- कामडारा। कुरकुरा थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के तेतरटोली, टाटी और गुरजनडीह गांवों में छापामारी अभियान चलाकर अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब 50 किलो महुआ जावा को नष्ट किया गया।अभियान का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी संजय मुंडा ने बताया कि अवैध देशी शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि शराब निर्माण का कार्य छोड़कर वैकल्पिक रोजगार अपनाएं, जिससे परिवार में शांति और सामाजिक माहौल बेहतर रह सके। उन्होंने कहा कि नशे के कारण कई परिवार बर्बादी की ओर जा रहे हैं, इसलिए पहले समझाकर चेतावनी दी जा रही है। दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस बल क...