पुलिस ने 3811 लीटर शराब नष्ट कराया
मिर्जापुर, जुलाई 12 -- मिर्जापुर, संवाददातामादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत पुलिस ने जब्त 3811 लीटर शराब शनिवार को नष्ट कराया है। सीओ चुनार जटाशंकर मिश्र ने बताया कि जमालपुर थाने की पुलिस ने 2014 से 2025 तक कार्रवाई कर कुल 3811 लीटर अवैध शराब बरामद किया था। इसमें 3560 लीटर अवैध देशी और 251 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब है। जो अलग-अलग मामलों में बरामद की गई थी। न्यायालय तृतीय अपर सिविल जज (जूडि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कार्रवाई की गई। बरामद शराब को शनिवार एक गड्ढे में नष्ट कराया गया। इस दौरान चुनार तहसीलदार इवेन्द्र कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक बिरजू प्रसाद गुप्ता समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भाकियू की पंचायत में विंध्य एक्सप्रेस-वे को निरस्त करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.