बिहारशरीफ, मई 15 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने छीने गये व गुम हुए 37 मोबाइल बरामद कर शुक्रवार को उनके मालिकों को लौटा दिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल बरामद किये गये। हिलसा डीएसपी-टू कुमार ऋषिराज ने बताया कि दो महीने पूर्व भी दो दर्जन से अधिक मोबाइल लोगों को वापस किये गये थे। उसके बाद से 37 मोबाइल बरामद किये गये हैं। इससे लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गयी और पुलिस को धन्यवाद दिया। मौके पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, काजल कुमारी, अरुण कुमार यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...